फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर छई गांव के पास क्रैश

उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की टीमें सक्रिय हो

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

देहरादून: उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की टीमें सक्रिय हो गई हैं।

हेलीकॉप्टर की लोकेशन और उसमें सवार लोगों की स्थिति का पता लगाने के लिए खोज अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के बाद पायलट से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।

खराब मौसम के बीच चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना जोशीमठ के पास छई गांव से मिली है। खराब मौसम के कारण बचाव अभियान में परेशानी आ रही है। पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचने और हेलीकॉप्टर की स्थिति का पता लगाने में जुटी हैं।

सीएम धामी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रही हैं। पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए तत्काल एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना भी की है।

फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Read more : CM सम्राट का न्योता, आनंद महिंद्रा बोले- मौका मिलते ही बिहार आऊंगा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram