फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

CM सम्राट का न्योता, आनंद महिंद्रा बोले- मौका मिलते ही बिहार आऊंगा

बिहार म्यूजियम की विश्वस्तरीय उपलब्धि पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा की तारीफ के बाद सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें राज्य में निवेश और चाय पर चर्चा के लिए बिहार आने का न्योता दिया है, जिसे महिंद्रा ने स्वीकार कर लिया है।
आनंद महिंद्रा बिहार दौरा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Patna: बिहार में निवेश और नए उद्योग लाने की कोशिशों के बीच सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प चर्चा शुरू हो गई है। देश के जाने-माने उद्योगपति और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने पटना के बिहार म्यूजियम की जमकर तारीफ की थी। इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें बिहार आने का खुला न्योता दे दिया। सीएम ने उनसे आग्रह किया कि वे पटना आएं, म्यूजियम घूमें और चाय पर बैठकर राज्य में नए उद्योगों और रोजगार की संभावनाओं पर बात करें। आनंद महिंद्रा ने भी इस न्योते को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करते हुए जल्द ही बिहार आने की बात कही है।

सीएम ने चाय पर चर्चा और निवेश का दिया प्रस्ताव

सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आनंद महिंद्रा का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि बिहार की शानदार विरासत ही यहां की पहचान है और राज्य का बेहतर भविष्य सरकार का मुख्य संकल्प है। सीएम ने महिंद्रा को बिहार म्यूजियम देखने और हाई टी यानी शाम की चाय पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि उद्योग, खेती, नई तकनीक और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने से राज्य में नया निवेश आएगा, जिससे यहां के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

आनंद महिंद्रा बोले- आपके स्नेह ने दिल छू लिया

सीएम के इस आत्मीय संदेश पर आनंद महिंद्रा ने भी बहुत गर्मजोशी से जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री जी के इतने प्यार भरे और सकारात्मक जवाब ने उनका दिल छू लिया है। बिहार म्यूजियम को लेकर सरकार और वहां के लोगों का गर्व देखना काफी सुखद है। उद्योगपति ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि जैसे ही उन्हें समय मिलेगा, वे इस निमंत्रण का मान रखते हुए बिहार की यात्रा जरूर करेंगे। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच हुई इस बातचीत को लोग राज्य के लिए एक सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।

म्यूजियम की विश्वस्तरीय रैंकिंग से शुरू हुई बातचीत

इस पूरे संवाद की शुरुआत तब हुई जब पटना के बिहार म्यूजियम को दुनिया के बेहतरीन संग्रहालयों की सूची में नौवां और पूरे एशिया में पहला स्थान मिला। आनंद महिंद्रा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए म्यूजियम की बनावट और सोच की खुलकर तारीफ की थी। इसके बाद ही सीएम ने इस मौके का फायदा उठाते हुए दिग्गज उद्योगपति को राज्य की बदलती तस्वीर दिखाने और यहां औद्योगिक संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित किया। अब माना जा रहा है कि उनके संभावित दौरे से राज्य में ऑटोमोबाइल और कृषि तकनीक के क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स को रफ्तार मिल सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram