फॉण्ट कनवर्टर NEW

आवारा कुत्तों का रेस्क्यू और नसबंदी अभियान तेज, शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी

राजधानी रांची को रेबीज-मुक्त बनाने और कुत्तों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए नगर निगम ने पशु कल्याण अभियान फिर शुरू किया है। इस अभियान के तहत स्ट्रीट डॉग्स का रेस्क्यू, इलाज, एंटी रेबीज टीकाकरण और नसबंदी की जा रही है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची को रेबीज-मुक्त बनाने और कुत्तों से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए नगर निगम ने पशु कल्याण अभियान फिर शुरू किया है। इस अभियान के तहत स्ट्रीट डॉग्स का रेस्क्यू, इलाज, एंटी रेबीज टीकाकरण और नसबंदी की जा रही है।

रांची नगर निगम के अनुसार, पिछले 10 दिनों में 125 स्ट्रीट डॉग्स को एंटी रेबीज का टीका लगाया गया है। वहीं, 50 कुत्तों की नसबंदी भी की गई है।

चार वाहनों से चल रहा रेस्क्यू अभियान

नगर निगम ने अभियान के लिए चार वाहन लगाए हैं। इनके जरिए दो टीमें सुबह और एक टीम शाम को काम कर रही है। ये टीमें रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड और शहर के अलग-अलग इलाकों में स्ट्रीट डॉग्स का रेस्क्यू कर रही हैं।

जरूरत के अनुसार कुत्तों का इलाज, टीकाकरण और नसबंदी भी की जा रही है। निगम को मिलने वाली शिकायतों और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

रांची को रेबीज-मुक्त बनाने का लक्ष्य

नगर निगम का उद्देश्य शहर को रेबीज-मुक्त बनाना और इंसानों व कुत्तों के बीच होने वाले टकराव को कम करना है। इसके साथ ही पशुओं की सुरक्षा और नागरिकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है।

स्ट्रीट डॉग्स से जुड़ी शिकायत के लिए नंबर जारी

शहर में स्ट्रीट डॉग्स से जुड़ी किसी समस्या या रेस्क्यू के लिए नागरिक रांची नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा स्मार्ट रांची सिटीजन ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

नगर निगम का कहना है कि शिकायत मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Read more : रांची में 1 नवंबर को निषेधाज्ञा, जानें किन गतिविधियों पर रहेगी रोक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram