फॉण्ट कनवर्टर NEW

बैडमिंटन चैंपियनशिप में शामिल हुईं कल्पना सोरेन, युवा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन गुरुवार को गिरिडीह में आयोजित योनेक्स-सनराइज झारखंड राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह चयन ट्रायल 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह: गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन गुरुवार को गिरिडीह में आयोजित योनेक्स-सनराइज झारखंड राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह चयन ट्रायल 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।

कल्पना सोरेन ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका

राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। चैंपियनशिप के साथ चयन ट्रायल भी आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान कल्पना सोरेन ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कई जनप्रतिनिधि और पार्टी नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा और जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि कल्पना सोरेन दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंची हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने बैडमिंटन प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram