चार वाहनों से चल रहा रेस्क्यू अभियान
नगर निगम ने अभियान के लिए चार वाहन लगाए हैं। इनके जरिए दो टीमें सुबह और एक टीम शाम को काम कर रही है। ये टीमें रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड और शहर के अलग-अलग इलाकों में स्ट्रीट डॉग्स का रेस्क्यू कर रही हैं।
जरूरत के अनुसार कुत्तों का इलाज, टीकाकरण और नसबंदी भी की जा रही है। निगम को मिलने वाली शिकायतों और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
रांची को रेबीज-मुक्त बनाने का लक्ष्य
नगर निगम का उद्देश्य शहर को रेबीज-मुक्त बनाना और इंसानों व कुत्तों के बीच होने वाले टकराव को कम करना है। इसके साथ ही पशुओं की सुरक्षा और नागरिकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है।
स्ट्रीट डॉग्स से जुड़ी शिकायत के लिए नंबर जारी
शहर में स्ट्रीट डॉग्स से जुड़ी किसी समस्या या रेस्क्यू के लिए नागरिक रांची नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा स्मार्ट रांची सिटीजन ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
नगर निगम का कहना है कि शिकायत मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Read more : रांची में 1 नवंबर को निषेधाज्ञा, जानें किन गतिविधियों पर रहेगी रोक




