फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार MLC चुनाव : आठ में से छह सीटों के परिणाम घोषित, राजद, जदयू और भाजपा को मिली जीत

बिहार विधान परिषद चुनाव की आठ सीटों में से छह के नतीजे घोषित हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के नवल किशोर यादव को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : बिहार विधान परिषद चुनाव की आठ सीटों में से छह के नतीजे घोषित हो गए हैं। पटना शिक्षक सीट पर राजद के डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के नवल किशोर यादव को हराकर जीत दर्ज की है। वहीं दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश राय और सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय राहुल राज ने जीत हासिल की है। पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार और कोसी स्नातक सीट से भाजपा के डॉ. एनके यादव भी विजयी रहे हैं।

पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का 30 साल पुराना कब्जा खत्म

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राजद के डॉ. संजीव कुमार ने भाजपा के नवल किशोर यादव को 1,057 वोटों से हराया। इस जीत के साथ भाजपा का करीब 30 साल पुराना कब्जा खत्म हो गया।

वहीं दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के सुरेश राय ने कांग्रेस के मदन मोहन झा को 324 वोटों से हराया। तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा समर्थित नरेंद्र प्रसाद सिंह ने सीपीआई के संजय सिंह को हराकर जीत दर्ज की।

सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय राहुल राज की जीत

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने जीत हासिल की है। उन्होंने एमएलसी आफाक अहमद को 1,815 वोटों से हराया।

पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार विजयी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के नीरज कुमार ने राजद के दिलीप कुमार को हराया। वहीं कोसी स्नातक सीट से भाजपा के डॉ. एनके यादव ने जीत दर्ज की है।

नीरज कुमार की जीत पर मोकामा विधायक अनंत सिंह का बयान भी चर्चा में रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें नीरज कुमार को बधाई देने का समय नहीं मिला। साथ ही स्पष्ट किया कि उनकी नाराजगी पार्टी से नहीं, बल्कि नीरज कुमार से है।

तिरहुत स्नातक सीट पर वंशीधर बृजवासी आगे

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर बृजवासी बढ़त बनाए हुए हैं। फिलहाल आठ में से छह सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं। बाकी दो सीटों पर मतगणना पूरी होने के बाद नतीजे स्पष्ट होंगे।

Read more : भारतीय पायलट स्मित मच्छार को UAE में मिला बड़ा सम्मान, यात्रियों की बचाई थी जान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram