फॉण्ट कनवर्टर NEW

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म! कृषि मंत्री ने बताई तारीख

पीएम नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे, जिसके तहत बिहार के 73 लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में 1,476 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कृषि भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इसके माध्यम से पात्र किसान लाभार्थियों को योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

पटना के ज्ञान भवन में राज्यस्तरीय उत्सव

इस अवसर पर पटना स्थित ज्ञान भवन में राज्यस्तरीय पीएम-किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कृषि मंत्री ने बताया कि इसके तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। इस किस्त के माध्यम से बिहार के 73 लाख से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 1,476 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी।

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किसान भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को योजना के लाभों से अवगत कराना तथा कृषि क्षेत्र में आर्थिक सहायता की भूमिका को रेखांकित करना है।

योजना के लाभ और अब तक का सफर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना फरवरी 2019 में प्रारंभ की गई एक महत्वपूर्ण केंद्रीय क्षेत्रक योजना है। इस योजना का उद्देश्य पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को कृषि एवं अन्य संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह राशि 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में किसानों के आधार से जुड़े सक्रिय बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है।

कृषि मंत्री ने कहा कि योजना के माध्यम से किसानों को बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि आदानों की खरीद सहित खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहायता मिलती है। इससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने में मदद मिलती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत बिहार के किसानों को अब तक 23 किस्तों के माध्यम से 33,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। अब 24वीं किस्त के अंतर्गत बिहार के 73 लाख से अधिक किसान परिवारों को 1,476 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी, जो किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में बड़ा आर्थिक संबल प्रदान करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram