फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्कूटी सवार दारोगा को कार ने मारी टक्कर, चालक ने लोगों से की हाथापाई

राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसा हो गया। आरोप है कि नशे में धुत कार चालक ने दो अलग-अलग स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में 2018 बैच के दारोगा गणेश यादव और एक बुजुर्ग घायल हो गए। टक्कर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात सड़क हादसा हो गया। आरोप है कि नशे में धुत कार चालक ने दो अलग-अलग स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में 2018 बैच के दारोगा गणेश यादव और एक बुजुर्ग घायल हो गए। टक्कर के बाद कार चालक एक स्कूटी को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

टक्कर के बाद लोगों से की हाथापाई

प्रत्यक्षदर्शी प्रवीण कुमार के अनुसार, दारोगा गणेश यादव और एक बुजुर्ग अपनी-अपनी स्कूटी से सड़क किनारे जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद जब स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने उनके साथ हाथापाई भी की। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दारोगा के पैर में गंभीर चोट

घायल दारोगा गणेश यादव पहले विधानसभा थाना प्रभारी रह चुके हैं। वह स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना में उनके पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं एक बुजुर्ग भी घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। हादसे में दोनों स्कूटी और कार क्षतिग्रस्त हो गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram