फॉण्ट कनवर्टर NEW

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को UAE में मिला बड़ा सम्मान, यात्रियों की बचाई थी जान

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है। फ्लाईदुबई के विमान में कथित हाईजैक की कोशिश के दौरान यात्रियों की जान बचाने के लिए उन्हें 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान दिया गया। अबू धाबी में

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है। फ्लाईदुबई के विमान में कथित हाईजैक की कोशिश के दौरान यात्रियों की जान बचाने के लिए उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान दिया गया। अबू धाबी में आयोजित कार्यक्रम में UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद ने उनसे मुलाकात की और गले लगाकर उनकी बहादुरी की सराहना की।

को-पायलट पर विमान हाईजैक करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को कैप्टन स्मित मच्छार फ्लाईदुबई का विमान UAE से इजरायल ले जा रहे थे। इसी दौरान ओमान के रहने वाले को-पायलट पर विमान को हाईजैक करने की कोशिश करने का आरोप लगा।

बताया गया कि को-पायलट ने कॉकपिट में रखी आपातकालीन कुल्हाड़ी से कैप्टन मच्छार पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद विमान में मौजूद यात्रियों ने कथित हमलावर को काबू में कर लिया और बड़ा हादसा टल गया।

क्राउन प्रिंस ने दिया सम्मान

अबू धाबी में आयोजित कार्यक्रम में दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कैप्टन मच्छार को ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से सम्मानित किया। इस दौरान विमान के अन्य क्रू सदस्यों को भी सम्मान दिया गया।

जांच में आतंकी हमले की बात आई सामने

रिपोर्ट के अनुसार, UAE के अभियोजकों ने जांच के बाद इस घटना को आतंकी हमला बताया है। आरोप है कि को-पायलट विमान को इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट से टकराना चाहता था। हालांकि, कैप्टन मच्छार और यात्रियों की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित बचा लिया गया।

इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

हमले में कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले सऊदी अरब के तबुक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए अबू धाबी ले जाया गया। अब स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। UAE के नेताओं ने उनकी बहादुरी और यात्रियों की जान बचाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram