फॉण्ट कनवर्टर NEW

ओपन जेल में गूंजी शहनाई, शादी के बंधन में बंधे दो पूर्व नक्सली कमांडर

हजारीबाग ओपन जेल में बंद दो पूर्व नक्सली कमांडरों ने शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की है। आत्मसमर्पण के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला किया। पुलिस और जिला प्रशासन की पहल पर दोनों की धूमधाम से शादी कराई गई।

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग : हजारीबाग ओपन जेल में बंद दो पूर्व नक्सली कमांडरों ने शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की है। आत्मसमर्पण के बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला किया। पुलिस और जिला प्रशासन की पहल पर दोनों की धूमधाम से शादी कराई गई। इस अनोखी शादी में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बाराती बने।

डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया गया था। रांची के बुंडू थाना क्षेत्र के बारूहातू गांव निवासी सुरेश सिंह मुंडा ने तमाड़ के अराहंगा गांव की रहने वाली सोमवारी हेम्ब्रम के साथ शादी की।

शादी के दौरान हजारीबाग पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। हजारीबाग के जिला विवाह पदाधिकारी राजेश एक्का ने दोनों की शादी का पंजीकरण कराया। आत्मसमर्पण के बाद दोनों ने शादी कर अपने जीवन की नई शुरुआत की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram