फॉण्ट कनवर्टर NEW

नया सराय में पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को लगी गोली

  रांची। कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित मंसूरी पेट्रोल पंप पर 11 अक्टूबर की रात हुई फायरिंग के मामले में रांची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर

Oplus_131072

अपनी भाषा में पढ़ें

 

रांची। कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित मंसूरी पेट्रोल पंप पर 11 अक्टूबर की रात हुई फायरिंग के मामले में रांची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान विधानसभा थाना क्षेत्र के नया सराय स्थित ईदगाह टोली में आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरे आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

कई वारदातों में संलिप्तता का दावा

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर राहुल सिंह गिरोह से जुड़े होने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों गुमला के भारतमाला प्रोजेक्ट, लातेहार के सिकनी पेट्रोल पंप और लोहरदगा में हुई कई वारदातों में भी शामिल रहे हैं। घटनाओं में इस्तेमाल लाल रंग की पल्सर एनएस-200 बाइक बेड़ो थाना क्षेत्र से लूटी गई थी।

दोनों आरोपी लोहरदगा के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहीद अंसारी, पिता आलम अंसारी, और शमशाद अंसारी, पिता इदरीश अंसारी के रूप में हुई है। दोनों लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के आदींन गढ़ के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पल्सर बाइक, दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां, तीन खोखे, दो मोबाइल फोन और 19 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram