फॉण्ट कनवर्टर NEW

JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, कहा- अब बनाएंगे अपनी पार्टी

जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निकाले जाने के बाद विधायक अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। साथ ही जदयू नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा है।

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निकाले जाने के बाद विधायक अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान किया है। साथ ही जदयू नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा है।

अनंत सिंह से जब पूछा गया कि अब वह किस पार्टी में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा कि वह अपनी अलग पार्टी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी से निकाले जाने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

जदयू को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

अनंत सिंह ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में जदयू सिर्फ 10 सीटों पर सिमट जाएगी। उन्होंने पार्टी से निकालने वाले नेताओं पर नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव आने पर वह उन्हें जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि जदयू की मौजूदा स्थिति ठीक नहीं है और पार्टी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएगी।

नीतीश कुमार पर भी साधा निशाना

अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का राजनीतिक प्रभाव खत्म हो चुका है और जदयू बर्बाद हो गई है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में अब कोई नहीं बचा है।

अनंत सिंह के इन बयानों से बिहार की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उन्होंने अपनी नई पार्टी के नाम या गठन की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram