फॉण्ट कनवर्टर NEW

एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान ऑटो चालक के पास मिली एयर गन, पुलिस कर रही पूछताछ

राजधानी रांची में पंडरा ओपी पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक ऑटो चालक को एयर गन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में पंडरा ओपी पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक ऑटो चालक को एयर गन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए ऑटो चालक का नाम गुड्डू है और वह रवि स्टील इलाके का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस शनिवार देर रात इलाके में वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक ऑटो चालक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से एयर गन बरामद हुई। एयर गन के बारे में पूछने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस उसे पंडरा थाना ले गई।

एयर गन दिखाकर लूटपाट करने का शक

पुलिस को आशंका है कि ऑटो चालक रात के समय यात्रियों को एयर गन दिखाकर लूटपाट करता होगा। हालांकि, पुलिस को अभी इस संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में रांची में ऑटो चालकों द्वारा यात्रियों से लूटपाट की कई घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हिरासत में लिए गए ऑटो चालक का इन घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram