फॉण्ट कनवर्टर NEW

तिब्बत में फिर डोली धरती, सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके

तिब्बत में शनिवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:38 बजे भारतीय समयानुसार 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इससे पहले 22 अक्टूबर की

अपनी भाषा में पढ़ें

तिब्बत : तिब्बत में शनिवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:38 बजे भारतीय समयानुसार 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इससे पहले 22 अक्टूबर की रात भी तिब्बत में तेज भूकंप आया था।

22 अक्टूबर को आया था 7.0 तीव्रता का भूकंप

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार 22 अक्टूबर की रात करीब 10:33 बजे तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका केंद्र उत्तरी तिब्बत के नागचू शहर के बाचेन काउंटी इलाके में बताया गया है।

इस भूकंप से बड़े पैमाने पर नुकसान होने की खबर है। दी गई जानकारी के अनुसार, अब तक 16 लोगों की मौत और 65 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। वहीं, सैकड़ों घरों के ढहने की भी खबर है।

लगातार भूकंप के झटकों से लोग परेशान

गुरुवार रात आए तेज भूकंप के बाद शनिवार सुबह फिर धरती हिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। लगातार आ रहे झटकों के कारण प्रभावित इलाकों में डर का माहौल है।

Read more : तालाब में डूबे 70 वर्षीय महावीर महतो का नहीं चला पता, NDRF की तलाश जारी

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram