फॉण्ट कनवर्टर NEW

CM हेमंत सोरेन ने निभाईं मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म की रस्में, चूल्हे की पूजा कर जलायी अग्नि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म से जुड़ी पारंपरिक रस्में निभाईं। इस दौरान उन्होंने समाज की परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार चूल्हे की पूजा-अर्चना की। इसके बाद अग्नि

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म से जुड़ी पारंपरिक रस्में निभाईं। इस दौरान उन्होंने समाज की परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार चूल्हे की पूजा-अर्चना की। इसके बाद अग्नि प्रज्वलित कर भोजन बनाने की प्रक्रिया शुरू कराई। इस मौके पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

मां की याद में निभा रहे पारंपरिक रस्में

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, CM हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन की स्मृति में लगातार पारंपरिक रस्मों का पालन कर रहे हैं। वे प्रतिदिन दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म भी निभा रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ श्राद्धकर्म से जुड़े जरूरी संस्कार पूरे किए। इस दौरान समाज की परंपराओं और मान्यताओं का विशेष ध्यान रखा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram