फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा में सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम, 20 से अधिक डीएसपी समेत 500 से ज्यादा अधिकारी-जवान तैनात

झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष तैयारी की है। राज्यभर में स्पेशल ब्रांच के 500 से अधिक अधिकारी और जवान सादे लिबास में तैनात रहेंगे। ये सभी पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखेंगे।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष तैयारी की है। राज्यभर में स्पेशल ब्रांच के 500 से अधिक अधिकारी और जवान सादे लिबास में तैनात रहेंगे। ये सभी पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखेंगे। राजधानी रांची में कांके रोड से मेन रोड तक विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने का निर्देश दिया है।

20 से अधिक डीएसपी समेत 500 से ज्यादा जवान रहेंगे तैनात

दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी स्पेशल ब्रांच की विशेष टीम को दी गई है। इसमें 20 से अधिक डीएसपी, 40 से अधिक इंस्पेक्टर, 150 से अधिक सब-इंस्पेक्टर और करीब 300 जवान शामिल हैं। ये सभी सादे कपड़ों में रहकर भीड़ के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। साथ ही किसी भी संभावित खतरे की जानकारी जुटाकर संबंधित अधिकारियों को देंगे।

रांची के प्रमुख इलाकों में रहेगी विशेष निगरानी

राजधानी रांची में कांके रोड से मेन रोड तक पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इसके अलावा प्रमुख पूजा पंडालों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची के अलावा झारखंड के अन्य जिलों में भी स्पेशल ब्रांच के अधिकारी और जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने पिछले वर्षों में हुई घटनाओं के आधार पर संवेदनशील इलाकों की पहचान करने का निर्देश दिया है। ऐसे स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।

संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत देनी होगी सूचना

पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की आशंका होने पर तुरंत संबंधित जिले के एसपी और पुलिस मुख्यालय को सूचना दी जाए। इसका उद्देश्य समय रहते संभावित खतरे की पहचान करना और जरूरी कार्रवाई करना है, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में दुर्गा पूजा का त्योहार मना सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram