जानें किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600 और ट्रेन्स क्लर्क के 188 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। कुल मिलाकर 1688 पदों पर बहाली होगी।
शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए टाइपिंग की योग्यता भी मांगी जा सकती है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट मिलेगी।
जानें आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, ईडब्ल्यूएस, अल्पसंख्यक और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।
पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) में शामिल होने के बाद नियमानुसार सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये और अन्य सूचीबद्ध श्रेणियों के उम्मीदवारों को 250 रुपये वापस किए जाएंगे।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 15 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख : 13 नवंबर 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख : 15 नवंबर 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार : 16 से 25 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख : अभी घोषित नहीं
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं। इसके बाद RRB NTPC UG भर्ती 2026-27 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ लें। परीक्षा की तारीख और अन्य अपडेट रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।



