फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम की विशेष तैयारी, 53 वार्डों के 176 पूजा पंडालों का निरीक्षण

दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रांची नगर निगम लगातार काम कर रहा है। पूजा पंडालों के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर खुली नालियों को ढका जा रहा है। नगर निगम ने अब तक 370 से अधिक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रांची नगर निगम लगातार काम कर रहा है। पूजा पंडालों के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर खुली नालियों को ढका जा रहा है। नगर निगम ने अब तक 370 से अधिक स्थानों पर नालियों को स्लैब से ढकने का काम पूरा कर लिया है। साथ ही जरूरत वाले इलाकों में अतिरिक्त स्लैब भी लगाए जा रहे हैं।

176 पूजा पंडालों तक पहुंचने वाले रास्तों की जांच

नगर निगम की टीम ने शहर के 53 वार्डों में स्थित 176 पूजा पंडालों तक जाने वाले रास्तों का जायजा लिया। इस दौरान जहां भी खुली नालियां मिलीं, वहां स्लैब लगाने की व्यवस्था की गई।

इसके लिए पूजा समितियों से भी जानकारी ली गई है। नगर निगम के अनुसार, अब तक 250 से अधिक अतिरिक्त स्लैब उपलब्ध कराए गए हैं। जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर भी स्लैब लगाए जाएंगे।

तीन स्थानों पर विशेष रूप से होगा काम

नगर निगम ने पूजा समितियों से मिली जानकारी के आधार पर तीन स्थानों पर खुली नालियों को ढकने का निर्णय लिया है। इनमें वार्ड संख्या 20 के जलान रोड में करीब 30 फीट, वार्ड संख्या 22 के बंगला स्कूल क्षेत्र में करीब 60 फीट और वार्ड संख्या 49 के बिस्की पूजा स्थल के पास करीब 200 फीट लंबी नालियां शामिल हैं।

इन स्थानों पर काम पूरा होने से पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा होगी और दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा।

खुली नाली दिखने पर नगर निगम को दें सूचना

रांची नगर निगम ने पूजा समितियों और शहरवासियों से अपील की है कि किसी पूजा पंडाल के पास खुली नाली दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें।

लोग नगर निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सूचना मिलने पर निगम की टीम जरूरी कार्रवाई करेगी। नगर निगम का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक रास्ते उपलब्ध कराना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram