Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम की विशेष तैयारी, 53 वार्डों के 176 पूजा पंडालों का निरीक्षण

दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रांची नगर निगम लगातार काम कर रहा है। पूजा पंडालों के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर खुली नालियों को ढका जा रहा है। नगर निगम ने अब तक 370 से अधिक स्थानों पर नालियों को स्लैब से ढकने का काम पूरा कर लिया है। साथ ही जरूरत वाले इलाकों में अतिरिक्त स्लैब भी लगाए जा रहे हैं।

रांची: दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रांची नगर निगम लगातार काम कर रहा है। पूजा पंडालों के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर खुली नालियों को ढका जा रहा है। नगर निगम ने अब तक 370 से अधिक स्थानों पर नालियों को स्लैब से ढकने का काम पूरा कर लिया है। साथ ही जरूरत वाले इलाकों में अतिरिक्त स्लैब भी लगाए जा रहे हैं।

176 पूजा पंडालों तक पहुंचने वाले रास्तों की जांच

नगर निगम की टीम ने शहर के 53 वार्डों में स्थित 176 पूजा पंडालों तक जाने वाले रास्तों का जायजा लिया। इस दौरान जहां भी खुली नालियां मिलीं, वहां स्लैब लगाने की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

इसके लिए पूजा समितियों से भी जानकारी ली गई है। नगर निगम के अनुसार, अब तक 250 से अधिक अतिरिक्त स्लैब उपलब्ध कराए गए हैं। जरूरत के अनुसार अन्य स्थानों पर भी स्लैब लगाए जाएंगे।

तीन स्थानों पर विशेष रूप से होगा काम

नगर निगम ने पूजा समितियों से मिली जानकारी के आधार पर तीन स्थानों पर खुली नालियों को ढकने का निर्णय लिया है। इनमें वार्ड संख्या 20 के जलान रोड में करीब 30 फीट, वार्ड संख्या 22 के बंगला स्कूल क्षेत्र में करीब 60 फीट और वार्ड संख्या 49 के बिस्की पूजा स्थल के पास करीब 200 फीट लंबी नालियां शामिल हैं।

इन स्थानों पर काम पूरा होने से पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा होगी और दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

खुली नाली दिखने पर नगर निगम को दें सूचना

रांची नगर निगम ने पूजा समितियों और शहरवासियों से अपील की है कि किसी पूजा पंडाल के पास खुली नाली दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें।

लोग नगर निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सूचना मिलने पर निगम की टीम जरूरी कार्रवाई करेगी। नगर निगम का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक रास्ते उपलब्ध कराना है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *