फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना में SIR के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। इस दौरान पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया।

गांधी मैदान से लोकभवन के लिए निकले छात्र

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे छात्र गांधी मैदान से लोकभवन मार्च के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारी उसे पार कर आगे बढ़ गए।

इसके बाद पुलिस ने डाकबंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोक दिया। नाराज छात्र सड़क पर बैठ गए और केंद्र सरकार तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ करीब एक घंटे तक नारेबाजी की। कुछ छात्राएं बैरिकेडिंग पर चढ़कर भी विरोध जताती नजर आईं।

पुलिस वैन की चाबी लेकर भागा छात्र

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया। इसी बीच एक छात्र हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को ले जाने वाली पुलिस वैन की चाबी लेकर भाग गया। इसके बाद पुलिस को दूसरी बस बुलानी पड़ी।

वहीं, कुछ प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौराहे पर लगी एक बैरिकेडिंग भी अपने साथ लेकर चले गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा कुछ छात्राओं को खींचकर ले जाने की बात भी सामने आई।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

प्रदर्शनकारी SIR का विरोध कर रहे थे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। छात्र अपने साथ मांगों और नारों से लिखे पोस्टर भी लेकर पहुंचे थे।

छात्रों ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद स्थिति सामान्य हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram