फॉण्ट कनवर्टर NEW

सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार हिरासत में, नाबालिग छात्रा से यौन शोषण का आरोप

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग छात्रा से कथित यौन शोषण के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात हिरासत में लिया है। पीड़िता की ऑनलाइन शिकायत के बाद एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई थी। इसी

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा : कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग छात्रा से कथित यौन शोषण के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात हिरासत में लिया है। पीड़िता की ऑनलाइन शिकायत के बाद एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई थी। इसी टीम ने चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां स्थित एक रेस्टोरेंट के पास से डॉ. अनिल कुमार को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें तिलैया डैम ओपी ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता हजारीबाग जिले की रहने वाली है। उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में बताया गया है कि वर्ष 2025 में वह अपनी मां के साथ इलाज के लिए डॉ. अनिल कुमार के संपर्क में आई थी। इसके बाद की घटनाओं को लेकर उसने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। साथ ही शिकायत में लगाए गए आरोपों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, डॉ. अनिल कुमार का पक्ष भी सामने नहीं आया है। आरोपों की सच्चाई जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram