Skip to content
Log In
वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार चार दिन की हड़ताल का असर, 108 एंबुलेंस सेवा से हटेगी मौजूदा एजेंसी संथाल बेटियों का भी पैतृक संपत्ति पर हक, 41 साल पुराने केस में HC का फैसला कभी देश की ‘मदर फैक्ट्री’, आज बदहाली की मिसाल; HEC के पतन से CM हेमंत ने दी सीख इचापिड़ी पंचायत में स्थापना पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों से दिया सामाजिक संदेश मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू

सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार हिरासत में, नाबालिग छात्रा से यौन शोषण का आरोप

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग छात्रा से कथित यौन शोषण के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात हिरासत में लिया है। पीड़िता की ऑनलाइन शिकायत के बाद एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई थी। इसी टीम ने चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां स्थित एक रेस्टोरेंट के पास से डॉ. अनिल कुमार को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें तिलैया डैम ओपी ले जाया गया।

कोडरमा : कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग छात्रा से कथित यौन शोषण के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात हिरासत में लिया है। पीड़िता की ऑनलाइन शिकायत के बाद एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई थी। इसी टीम ने चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां स्थित एक रेस्टोरेंट के पास से डॉ. अनिल कुमार को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें तिलैया डैम ओपी ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता हजारीबाग जिले की रहने वाली है। उसने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत में बताया गया है कि वर्ष 2025 में वह अपनी मां के साथ इलाज के लिए डॉ. अनिल कुमार के संपर्क में आई थी। इसके बाद की घटनाओं को लेकर उसने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। साथ ही शिकायत में लगाए गए आरोपों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

फिलहाल पुलिस ने मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। वहीं, डॉ. अनिल कुमार का पक्ष भी सामने नहीं आया है। आरोपों की सच्चाई जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *