Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

बोकारो में चाय पी रहे लोगों पर टूटा कहर, दुकानों में घुसा ट्रेलर, दो की मौत

बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में NH-32 पर नगेन मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दो दुकानों में घुस गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बोकारो : बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में NH-32 पर नगेन मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दो दुकानों में घुस गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर पिंड्राजोरा से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान नगेन मोड़ के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रेलर दुकानों से जा टकराया। हादसे के समय दुकान में कुछ लोग चाय पी रहे थे। मृतकों की पहचान सरदाहा गांव के गुई राम ओझा और शीदाम घटवाल के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर दुकानों के मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

थाना प्रभारी रवि कुमार ने हादसे में दो लोगों की मौत और दो के घायल होने की पुष्टि की है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर एक महिला समेत चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *