फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो में चाय पी रहे लोगों पर टूटा कहर, दुकानों में घुसा ट्रेलर, दो की मौत

बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में NH-32 पर नगेन मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दो दुकानों में घुस गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो : बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में NH-32 पर नगेन मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दो दुकानों में घुस गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि ट्रेलर पिंड्राजोरा से पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान नगेन मोड़ के पास चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रेलर दुकानों से जा टकराया। हादसे के समय दुकान में कुछ लोग चाय पी रहे थे। मृतकों की पहचान सरदाहा गांव के गुई राम ओझा और शीदाम घटवाल के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर दुकानों के मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

थाना प्रभारी रवि कुमार ने हादसे में दो लोगों की मौत और दो के घायल होने की पुष्टि की है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर एक महिला समेत चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram