फॉण्ट कनवर्टर NEW

IIM हॉस्टल के कमरे में मृत मिला छात्र, जांच में जुटी पुलिस

जधानी रांची के खेलगांव इलाके में स्थित IIM रांची के हॉस्टल में एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। शनिवार को हॉस्टल के कमरे में छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के खेलगांव इलाके में स्थित IIM रांची के हॉस्टल में एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। शनिवार को हॉस्टल के कमरे में छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, IIM रांची का हॉस्टल खेलगांव के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में संचालित होता है। इसी हॉस्टल के एक कमरे से छात्र का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस आत्महत्या समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है। इसके लिए हॉस्टल के कमरे की जांच की जा रही है। साथ ही छात्र के दोस्तों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram