फॉण्ट कनवर्टर NEW

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया चतरा अनुमंडल कार्यालय का लिपिक, ACB ने की कार्रवाई

चतरा अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को ACB हजारीबाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सहायक प्रशासी अधिकारी (लिपिक) बासुदेव राम को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में लंबित जजमेंट लिखने के लिए

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा: चतरा अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को ACB हजारीबाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने सहायक प्रशासी अधिकारी (लिपिक) बासुदेव राम को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में लंबित जजमेंट लिखने के लिए रिश्वत मांगी गई थी।

हंटरगंज निवासी विलास यादव ने इस मामले की शिकायत एसीबी से की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की और रिश्वत लेते कर्मचारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसके बाद टीम ने बासुदेव राम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी कर्मचारी को उसके कार्यालय में ले गई और अंदर दरवाजा बंद कर पूछताछ करने लगी। दरवाजा बंद होने पर कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने के बाद एसीबी टीम ने दरवाजा खोल दिया।

इसके बाद टीम ने कार्यालय में रखे दस्तावेजों की भी जांच की और मामले से जुड़े जरूरी कागजात की जानकारी जुटाई। पूछताछ और जांच की कार्रवाई पूरी करने के बाद एसीबी आरोपी लिपिक को अपने साथ हजारीबाग ले जाने की तैयारी में जुट गई।

एसीबी की कार्रवाई की खबर फैलते ही अनुमंडल कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram