फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो स्टील प्लांट के कन्वेयर बेल्ट में लगी आग, आधे घंटे में पाया गया काबू

बोकारो स्टील प्लांट में गुरुवार सुबह स्लैग ले जाने वाले कन्वेयर बेल्ट में अचानक आग लग गई। आग की वजह से K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट जल गए। घटना ब्लास्ट फर्नेस के SGP कन्वेयर क्षेत्र में हुई। आग लगने के बाद कुछ देर के लिए

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट में गुरुवार सुबह स्लैग ले जाने वाले कन्वेयर बेल्ट में अचानक आग लग गई। आग की वजह से K-21 और K-22 कन्वेयर बेल्ट जल गए। घटना ब्लास्ट फर्नेस के SGP कन्वेयर क्षेत्र में हुई। आग लगने के बाद कुछ देर के लिए प्लांट में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

बताया जा रहा है कि स्लैग ग्रेनुलेशन के दौरान गर्म स्लैग के संपर्क में आने से बेल्ट में आग लगी। घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएल की फायर टीम मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया।

बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे कन्वेयर बेल्ट में आग लगी थी। उन्होंने कहा कि शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह गर्म स्लैग मानी जा रही है।

उन्होंने बताया कि आग प्लांट की मुख्य इकाइयों तक नहीं पहुंची और ब्लास्ट फर्नेस पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। कन्वेयर बेल्ट फर्नेस के बाहर स्थित है। इसलिए प्लांट में उत्पादन सामान्य रूप से जारी है।

घटना के कारण कंपनी को नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि नुकसान की वास्तविक राशि जांच के बाद सामने आएगी। बीएसएल प्रबंधन ने जले हुए कन्वेयर बेल्ट को बदलने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।

Read more : BPSC अभ्यर्थियों को फिर झटका! 25 अक्टूबर की 72वीं परीक्षा स्थगित

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram