फॉण्ट कनवर्टर NEW

हेमंत सोरेन मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर नेमरा हुए रवाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हो गए। मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास से निकलते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर उनके पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हो गए। मोरहाबादी स्थित मुख्यमंत्री आवास से निकलते समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

हेमंत सोरेन के काफिले के साथ बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता और कार्यकर्ता भी नेमरा के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ता रास्ते भर “रूपी सोरेन अमर रहें” के नारे लगाते रहे।

नेमरा में रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार की तैयारियां पहले से जारी हैं। अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए हैं।

Read more : Germany Work Visa: भारतीयों के लिए जानें योग्यता और प्रक्रिया

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram