फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोयला ढुलाई कर रहे हाइवा की चपेट में आया मजदूर, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा

जिले के बड़कागांव में कोयला ढोने वाले हाइवा की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनबरसा गांव निवासी 50 वर्षीय रामदेव रजक के रूप में हुई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

हजारीबाग: जिले के बड़कागांव में कोयला ढोने वाले हाइवा की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनबरसा गांव निवासी 50 वर्षीय रामदेव रजक के रूप में हुई है। वह बड़कागांव के प्रेम नगर में रहता था और पीआरसीएल कंपनी में काम करता था।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य सड़क पर रखकर जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।

बताया गया कि पीआरसीएल कंपनी एनटीपीसी के पकरी बरवाडीह कोल माइंस से बानादाग रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई का काम करती है। इसी दौरान हाइवा की चपेट में आने से मजदूर की जान चली गई।

ग्रामीणों का कहना है कि हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य सड़क पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने कोयला ढुलाई की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए एनटीपीसी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार बताया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram