रांची: राजधानी रांची के कई इलाकों में गुरुवार को बिजली की आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी। जेबीवीएनएल की ओर से पेड़ों की डालियों की छंटाई, लाइन मेंटेनेंस और RDSS योजना के तहत LT लाइन को AB केबल में बदलने का काम किया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
सुजाता फीडर और चुटिया में बिजली बंद: टोकनो कंपाउंड और पंजाब स्वीट्स के पास सुजाता फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं चुटिया के कृष्णापुरी रोड नंबर-14, महादेव मंडा, लोअर चुटिया और आसपास के इलाकों में भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
महादेव मंडा, नामकुम और कोकर में कटौती: 11 केवी महादेव मंडा, नामकुम बाजार और कोकर फीडर में पेड़ों की छंटाई होगी। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसका असर लोअर चुटिया, महादेव मंडा, बेल बगान, नया टोली, समलोंग, अम्बेडकर नगर, मिशन कॉलोनी, आदर्श नगर और आसपास के इलाकों में पड़ेगा।
हरमू और बरियातू में भी बिजली बाधित: मोरहाबादी के बैंक कॉलोनी मस्जिद गली में 500 केवीए ट्रांसफार्मर बंद रहने के कारण बरियातू इलाके में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। हरमू में दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक मेंटेनेंस के कारण बिजली बंद रहेगी। इससे हरमू, हिन्दपीढ़ी, किशोरगंज, विद्यानगर, चेतनटोली, बसंत विहार, शिवदयाल नगर, हाईकोर्ट कॉलोनी, श्रीनगर और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
टाटीसिल्वे में भी अलग-अलग समय पर कटौती: पलांडू फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक, JAC फीडर में दोपहर 3:15 बजे से शाम 6 बजे तक, महिलाओंग फीडर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक, रामपुर फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और लाली फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
कोकर, अपर बाजार और गांधी नगर भी प्रभावित: कोकर रूरल के अयोध्यापुरी और रानी बगान फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। अपर बाजार फीडर में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और गांधी नगर फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
इसके अलावा शहीद चौक और टेलीफोन एक्सचेंज फीडर में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक काम किया जाएगा। इस दौरान शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, सुनार गली, सेवासदन रोड, लेक रोड और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
जेबीवीएनएल ने लोगों से अपील की है कि बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले से निपटा लें।




