फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में बच्चों से भरी स्कूल बस पर गिरा पेड़, सभी बच्चे सुरक्षित

राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह तेज बारिश और हवा के बीच बड़ा हादसा टल गया। एजी मोड़ के पास बच्चों से भरी जेवियर स्कूल की बस के ऊपर अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया। हालांकि, हादसे में बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह तेज बारिश और हवा के बीच बड़ा हादसा टल गया। एजी मोड़ के पास बच्चों से भरी जेवियर स्कूल की बस के ऊपर अचानक एक बड़ा पेड़ गिर गया। हालांकि, हादसे में बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

बताया गया कि स्कूल बस एजी मोड़ के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज हवा और लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क किनारे का एक बड़ा पेड़ बस के ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से बस को नुकसान हुआ, लेकिन बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सभी बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर पेड़ किसी दोपहिया वाहन या राहगीर के ऊपर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में पिछले दो दिनों से मौसम बदला हुआ है। तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ों की जड़ें कमजोर हो गई हैं, जिससे पेड़ गिरने का खतरा बढ़ गया है।

Read more : बोकारो में बारिश के दौरान क्वार्टर का छज्जा गिरा, बाल-बाल बचे मकान मालिक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Sneha Kumari

Sneha Kumari

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor