फॉण्ट कनवर्टर NEW

SIR में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात की। पार्टी महासचिव सूर्यकांत शुक्ला और लाल किशोर नाथ शाहदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात की। पार्टी महासचिव सूर्यकांत शुक्ला और लाल किशोर नाथ शाहदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोगों की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिन लोगों को SIR के तहत नोटिस जारी किए गए हैं, उनकी सुनवाई समय पर होनी चाहिए। इसके लिए अतिरिक्त सुनवाई केंद्र बनाने और अधिक अधिकारियों की तैनाती की मांग की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग की कि Form-6, Form-7 और Form-8 की विधानसभा क्षेत्रवार जानकारी हर सप्ताह उपलब्ध कराई जाए। साथ ही Form-9, 10, 11ए और 11बी से जुड़ी जानकारी जिला स्तर पर BLA-1 और BLA-2 तथा राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की मांग की गई।

चतरा में 1,113 Form-7 की जांच की मांग

कांग्रेस ने चतरा विधानसभा क्षेत्र में एक दिन में 1,113 Form-7 जमा होने के मामले की जांच की मांग की। पार्टी नेताओं ने इस संबंध में पूरी जानकारी Form-10 में साझा करने की मांग की।

बूथ नंबर और मतदाता सूची में सुधार की मांग

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बूथों के पुनर्गठन के बाद पुराने और नए बूथ नंबरों की अपडेटेड सूची राजनीतिक दलों को जल्द देने की मांग की। इसके अलावा बीसी-1 सूची में क्रमांक 3342 पर दर्ज तकनीकी त्रुटि को सही जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सुधारने की मांग की गई।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram