फॉण्ट कनवर्टर NEW

रात में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 90 वाहनों की जांच

अपराध पर लगाम लगाने और सड़क सुरक्षा को लेकर मेदिनीनगर पुलिस ने गुरुवार रात विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। सदर थाना क्षेत्र के जोड़ चेकिंग पिकेट के पास रात 8 बजे से 10 बजे तक पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों की जांच की।

अपनी भाषा में पढ़ें

मेदिनीनगर : अपराध पर लगाम लगाने और सड़क सुरक्षा को लेकर मेदिनीनगर पुलिस ने गुरुवार रात विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। सदर थाना क्षेत्र के जोड़ चेकिंग पिकेट के पास रात 8 बजे से 10 बजे तक पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों की जांच की।

अभियान का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप, सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने किया। पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर जरूरी कागजात, वाहन की स्थिति और सुरक्षा नियमों की जांच की।

दो घंटे चले अभियान में कुल 90 वाहनों की जांच की गई। इनमें 57 मोटरसाइकिल और 33 कार शामिल थीं। जांच के दौरान एक कार के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगी मिली। पुलिस ने मौके पर ही ब्लैक फिल्म हटवा दी और चालक को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

पुलिस के अनुसार, रात के समय इस तरह की जांच का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और अपराध को रोकना है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram