फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 17 बच्चे घायल

टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी टाटा विंगर वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर N-111 के पास हुआ। वैन में करीब 15 से 17 बच्चे सवार थे। हादसे में सभी बच्चे घायल हो गए, जबकि दो बच्चों और

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी टाटा विंगर वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर N-111 के पास हुआ। वैन में करीब 15 से 17 बच्चे सवार थे। हादसे में सभी बच्चे घायल हो गए, जबकि दो बच्चों और चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि वैन चिन्मया स्कूल के बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी। N-111 के पास अचानक वैन सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान वैन का चैंबर फट गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। वैन के अंदर बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग भी बाहर आ गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला और घायलों को टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram