फॉण्ट कनवर्टर NEW

अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, गोवा से भूटान जा रही नकली शराब जब्त

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। चैनपुर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गोवा से भूटान जा रहे एक ट्रक (यूपी 50 डीटी 8407) को जब्त किया। इस ट्रक से 1200

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शराब तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। चैनपुर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर गोवा से भूटान जा रहे एक ट्रक (यूपी 50 डीटी 8407) को जब्त किया। इस ट्रक से 1200 कार्टन में भरी 14,400 बोतल नकली अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी बाजार में कुल कीमत करीब 58 लाख रुपये आंकी गई है। एक बोतल की कीमत लगभग 400 रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड में दाखिल हुआ था। ट्रक को मंगरदाहा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास रोका गया। जब जांच की गई तो शराब की गुणवत्ता और ट्रक से संबंधित दस्तावेज पूरी तरह संदिग्ध पाए गए।

ट्रक चालक जितेन्द्र यादव, जो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का निवासी है, को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने शराब तस्करी गिरोह के तीन अन्य सदस्यों के नाम का खुलासा किया है। इसमें जमशेदपुर के नीरज गुप्ता और प्रकाश राम, तथा गया (बिहार) के डुमरिया निवासी बसंत गुप्ता उर्फ भंडारी का नाम सामने आया है। पुलिस इनकी भूमिका की जांच कर रही है।

इस कार्रवाई में सदर अंचल के पुलिस निरीक्षक जीतराम महली, अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, अनिल विद्यार्थी, पंकज तिवारी, स.अ.नि. बिनोद कुजूर समेत कई आरक्षी और तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही। पुलिस की इस तत्परता ने नकली शराब के बड़े रैकेट को उजागर कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram