फॉण्ट कनवर्टर NEW

11 सितंबर को बैंक हड़ताल, लगातार तीन दिन प्रभावित रहेगा कामकाज

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इसका सबसे ज्यादा असर सरकारी बैंकों की शाखाओं के कामकाज पर पड़

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इसका सबसे ज्यादा असर सरकारी बैंकों की शाखाओं के कामकाज पर पड़ सकता है।

हड़ताल के अगले दिन 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार है। ऐसे में बैंक शाखाओं में लगातार तीन दिन सामान्य कामकाज प्रभावित रहेगा। इसके बाद 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

पांच दिन बैंकिंग सप्ताह समेत कई मांगें

बैंक यूनियनें पांच दिन का बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल कर रही हैं। यूनियनों का कहना है कि 2024 में हुए समझौते में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है।

इसके अलावा Performance Linked Incentive (PLI) में बदलाव और कर्मचारियों से जुड़े दूसरे लंबित मामलों के समाधान की भी मांग की जा रही है। 4 सितंबर को UFBU और भारतीय बैंक संघ (IBA) के बीच हुई बातचीत में कोई समाधान नहीं निकलने के बाद 11 सितंबर की हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया।

इन बैंक सेवाओं पर पड़ सकता है असर

हड़ताल का असर SBI, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक जैसे सरकारी बैंकों की शाखाओं पर पड़ सकता है। कैश जमा और निकासी, चेक से जुड़े काम, KYC अपडेट, लोन संबंधी काम, पासबुक और लॉकर जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

हालांकि UPI, ATM, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है। लगातार छुट्टियों के कारण कुछ जगहों पर ATM में नकदी की कमी हो सकती है।

ग्राहकों को सलाह है कि अगर बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम कराना है तो उसे 11 सितंबर से पहले पूरा कर लें। सितंबर में 28, 29 और 30 तारीख को भी बैंक कर्मचारियों ने तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। मांगों का समाधान नहीं होने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram