फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में 9 शिक्षक बने चेंज मेकर, 157 नामांकनों की हुई समीक्षा

चाईबासा में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने की पहल शुरू की गई है। इसी कड़ी में ‘चेंज मेकर स्पॉटलाइट’ के लिए आए नामांकनों की समीक्षा की गई। समाहरणालय में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय

अपनी भाषा में पढ़ें

चाईबासा। चाईबासा में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने की पहल शुरू की गई है। इसी कड़ी में ‘चेंज मेकर स्पॉटलाइट’ के लिए आए नामांकनों की समीक्षा की गई। समाहरणालय में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई।

बैठक में जिले के 157 शिक्षकों की ओर से भेजे गए नामांकनों पर चर्चा की गई। इन शिक्षकों ने स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई को आसान और रोचक बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए हैं।

समीक्षा के बाद समिति ने तीन श्रेणियों में कुल 9 शिक्षकों का चयन किया। ‘कक्षा उत्प्रेरक’ और ‘वेल वेंडिंग चैंपियन’ श्रेणी में तीन-तीन शिक्षकों को चुना गया। वहीं, कक्षा के बाहर की गतिविधियों के जरिए बच्चों की पढ़ाई बेहतर करने वाले तीन शिक्षकों का भी चयन हुआ।

चयन में खास तौर पर कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की सीखने में रुचि बढ़ाने, पढ़ाई को मनोरंजक बनाने और स्कूल के माहौल में सुधार करने वाले प्रयासों को महत्व दिया गया।

जिला प्रशासन अब इन शिक्षकों के अच्छे प्रयोगों को दूसरे स्कूलों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। इससे अन्य शिक्षक भी इन तरीकों को अपनाकर बच्चों की पढ़ाई को और बेहतर बना सकेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Sneha Kumari

Sneha Kumari

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor