फॉण्ट कनवर्टर NEW

बाढ़ से डूबे भागलपुर के कई इलाके, छतों पर शरण लेने को मजबूर परिवार

गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से भागलपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। ग्रामीण और दियारा इलाकों के बाद अब शहर के रिहायशी इलाकों में भी बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है। नगर निगम के वार्ड नंबर 1, 9 और

अपनी भाषा में पढ़ें

भागलपुर : गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से भागलपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। ग्रामीण और दियारा इलाकों के बाद अब शहर के रिहायशी इलाकों में भी बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है। नगर निगम के वार्ड नंबर 1, 9 और 10 में कई घरों और गलियों में पानी भर गया है।

बाढ़ का पानी घरों के निचले हिस्सों में घुसने के बाद कई परिवारों को छत पर रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गलियों में पानी भर जाने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भोजन, दवा और बच्चों के लिए दूध जैसी जरूरी चीजों की व्यवस्था करना भी लोगों के लिए चुनौती बन गया है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं ज्यादा परेशान हैं।

शहर के कई स्कूलों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। वहीं, नगर निगम के वार्ड नंबर 19 में भी बाढ़ की स्थिति काफी खराब बताई जा रही है।

समाजसेवी संजय कुमार यादव ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों तक जल्द राहत सामग्री पहुंचाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोगों को भोजन, दवा और सुरक्षित स्थान की तत्काल जरूरत है।

उन्होंने कहा कि हर साल बाढ़ और कटाव से लोगों को परेशानी होती है। इससे बचने के लिए सामान्य मौसम के दौरान ही कटाव रोकने और बाढ़ नियंत्रण के स्थायी उपाय किए जाने चाहिए। फिलहाल, भागलपुर के प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत और मदद का इंतजार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram