फॉण्ट कनवर्टर NEW

रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में किया बदलाव, पटना-हावड़ा स्पेशल दिसंबर तक चलेगी

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। ट्रैक मेंटेनेंस, पावर ब्लॉक और पीक्यूआरएस ब्लॉक के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच के स्टेशनों से ही चलाया जाएगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/कोलकाता: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। ट्रैक मेंटेनेंस, पावर ब्लॉक और पीक्यूआरएस ब्लॉक के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच के स्टेशनों से ही चलाया जाएगा।

इधर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना-हावड़ा-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया है। इससे दुर्गा पूजा और छठ के दौरान यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पटना-हावड़ा स्पेशल के 11 अतिरिक्त फेरे

ट्रेन संख्या 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल और 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल दिसंबर तक हर रविवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में 11-11 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन अपने निर्धारित समय और स्टॉपेज के अनुसार ही चलेगी।

9 सितंबर को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

बर्द्धमान-तालित के बीच 9 सितंबर को रात 2:05 बजे से सुबह 5:05 बजे तक पावर और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इसके चलते चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें 63505, 63507, 63506 और 63512 शामिल हैं।

रांची आने-जाने वाली ट्रेनों पर भी असर

किता-सिल्ली डाउन लाइन पर काम के कारण बर्द्धमान-हटिया मेमू और आसनसोल-रांची मेमू का परिचालन प्रभावित रहेगा।

  • 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू गोमो तक ही चलेगी। गोमो से हटिया के बीच सेवा बंद रहेगी।
  • 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू मुरी तक चलेगी। मुरी से रांची के बीच परिचालन नहीं होगा।

आद्रा मंडल में भी कई ट्रेनें प्रभावित

आद्रा मंडल में 13 सितंबर तक चलने वाले रोलिंग ब्लॉक के कारण आसनसोल-आद्रा, आसनसोल-पुरुलिया और टाटानगर-आसनसोल समेत कई ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से चलाया जाएगा।

वहीं आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस 4 अक्टूबर तक 12 कोच वाले आईसीएफ रेक से चलेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram