धनबाद: जिले में मंगलवार सुबह भू-धंसान की बड़ी घटना से लोगों में दहशत फैल गई। जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर में अचानक जमीन धंस गई। इसकी चपेट में आने से कई घर जमींदोज हो गए और आसपास के इलाके में जमीन पर गहरी दरारें पड़ गईं।
हादसे में दो बच्चों समेत करीब आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।
घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। जमीन में लगातार बढ़ रही दरारों को देखकर लोग किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। कई परिवार अपने घरों से बाहर निकल गए हैं।
स्थानीय लोगों को डर है कि अगर भू-धंसान का दायरा बढ़ा तो आसपास के और घर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
read more : रांची में राहत: 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज, इन 10 जगहों पर पहुंचेगी NCCF की मोबाइल वैन




