फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को टीम के सदस्यों ने शहर के प्रमुख व्यापारिक इलाकों में पदयात्रा कर व्यवसायियों और कारोबारियों से मुलाकात की और चुनाव में समर्थन मांगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को टीम के सदस्यों ने शहर के प्रमुख व्यापारिक इलाकों में पदयात्रा कर व्यवसायियों और कारोबारियों से मुलाकात की और चुनाव में समर्थन मांगा।

टीम के सदस्यों ने ओसीसी रोड, एनएन गांगुली रोड, विष्णु गली, लालजी हीरजी रोड समेत अपर बाजार के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा की। इस दौरान दुकानदारों और कारोबारियों से उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत की गई। टीम ने व्यापारियों के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम करने का भरोसा दिलाया।

टीम के सदस्यों ने चैंबर की कार्यप्रणाली, व्यापारियों की मौजूदा समस्याओं और भविष्य की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की। साथ ही आगामी चुनाव में टीम तुलसी पटेल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेड़ी, रंजीत गाड़ोदिया, दीपक मारु, प्रवीण जैन छाबड़ा, धीरज तनेजा और परेश गट्टानी ने टीम तुलसी पटेल को मजबूत बताया। उन्होंने कहा कि टीम में अनुभवी और युवा सदस्यों का बेहतर तालमेल है। टीम व्यापारियों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास कर सकती है।

पदयात्रा के दौरान सुरेश चंद्र अग्रवाल, राजेश अडुकिया, सीए साकेत मोदी, किशोरी लाल चौधरी, बिश्वनाथ बगला, मनोज तुलस्यान, रविंदर सिंह चड्ढा, प्रेम मित्तल, संजय दलानिया, सीए अरविंद मोदी, सुमित बागला समेत कई व्यवसायियों से मुलाकात की गई।

इस अवसर पर तुलसी पटेल, सीए आदित्य शाह, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरुण भारतीय, ज्योति कुमारी, कमलेश संचेती, कुलवंत सिंह, मनीष सराफ, मोनिका गोयनका, नवजोत अलंग, पूजा ढाढा, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, विकास झाझरिया, विकास विजयवर्गीय और विनीता सिंघानिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram