रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी मां और पूर्व सांसद रूपी सोरेन के इलाज के लिए हैदराबाद रवाना हुए। जानकारी के अनुसार रूपी सोरेन की पिछले कुछ समय से तबीयत खराब चल रही थी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाने का फैसला लिया गया है।
सीएम हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन तथा उनकी बहन भी हैदराबाद गई हैं। परिवार के सदस्य रूपी सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।
परिवार की ओर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री भी अपनी मां के साथ रहेंगे और उनके इलाज की व्यवस्था की निगरानी करेंगे।




