फॉण्ट कनवर्टर NEW

एमएमके हाई स्कूल में सावनोत्सव: आशिया ने मारी बाजी, निखत और जैनब रहीं उपविजेता

रांची: राजधानी रांची के बरियातू स्थित एम.एम.के. हाई स्कूल में सावन के पवित्र महीने के उपलक्ष्य में ‘सावनोत्सव’ का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची के बरियातू स्थित एम.एम.के. हाई स्कूल में सावन के पवित्र महीने के उपलक्ष्य में ‘सावनोत्सव’ का भव्य और रंगारंग आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्राओं के लिए एक विशेष मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी अद्भुत रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हाथों पर भारतीय परंपरा व संस्कृति को दर्शाती आकर्षक मेहंदी डिजाइन उकेरी। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच आशिया ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं निखत परवीन ने द्वितीय और जैनब परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता छात्राओं को स्कूल प्रशासन द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षिका अंजलि रावत की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने सभी छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी सांस्कृतिक और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और अपनी परंपराओं के प्रति आदर का भाव जगाती हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram