फॉण्ट कनवर्टर NEW

जल जीवन मिशन को रफ्तार: SWSM कार्यकारिणी की बैठक, हर घर नल से जल के लिए बनी रणनीति

पेयजल स्रोतों की स्थिरता और संचालन पर जोर, सचिव अबु इमरान की अध्यक्षता में विभागीय समिट की तैयारियों पर मंथन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड में ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने की मुहिम ‘जल जीवन मिशन’ को और अधिक प्रभावी व गति प्रदान करने के लिए राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन (SWSM) की कार्यकारिणी की अहम बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। विभागीय सचिव अबु इमरान की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में आगामी विभागीय समिट की तैयारियों की समीक्षा की गई और बहुआयामी कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन हुआ।
बैठक के दौरान राज्य में जल जीवन मिशन के समयबद्ध क्रियान्वयन, जल संरचना परियोजनाओं की प्रगति, ‘कैच द रेन’ अभियान और ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के सुचारू संचालन एवं रखरखाव (O&M) से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। विभागीय सचिव ने विशेष रूप से पेयजल स्रोतों की स्थिरता (Source Sustainability) पर बल दिया, ताकि ग्रामीण इलाकों में जल स्रोतों की दीर्घकालिक उपलब्धता बनी रहे और जलापूर्ति बाधित न हो।
ग्रामीण क्षेत्रों में ‘हर घर नल से जल’ की योजना को स्थायी बनाने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में पंचायती राज, जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अलावा, यूनिसेफ (UNICEF) के WASH विशेषज्ञों ने भी अपनी तकनीकी सलाह साझा की। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता, PMU के पदाधिकारी, मुख्य अभियंता (CDO), उप निदेशक-1 और राज्य समन्वयक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram