फॉण्ट कनवर्टर NEW

ओला वृष्टि से किसानों के फसलों को हुए नुकसान को लेकर उपायुक्त गंभीर, दिया मुआवजा भुगतान का निर्देश

रांची। जिला में हो रही बारिस और ओला वृष्टि से किसानों के फसलों को होने वाले नुकसान पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने त्वरित संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला के सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान को लेकर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। जिला में हो रही बारिस और ओला वृष्टि से किसानों के फसलों को होने वाले नुकसान पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने त्वरित संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला के सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में फसलों को हुए नुकसान को लेकर आकलन करने और किसानों को मुआवजा भुगतान हेतु कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके लिए उन्होंने अंचल अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया है। गौरतलब हो कि उपायुक्त श्री भजन्त्री रांची जिला में हो रही बारिस और ओला वृष्टि से किसानों के फसलों को हुए नुकसान को लेकर काफ़ी गंभीर हैं और क्षति का आकलन कराकर मुआवजे का भुगतान करने को लेकर सम्बंधित सभी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram