फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका: 16 जिलों में शुरू हुए खेल ट्रायल

बिहार खेल विभाग की ओर से एकलव्य केंद्र और जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत आर्चरी, बैडमिंटन और ताइक्वांडो के लिए 16 जिलों में चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें उच्च स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से खेल विभाग ने राज्य के 16 जिलों में विशेष चयन ट्रायल शुरू किए हैं। यह चयन प्रक्रिया 16 से 19 अगस्त तक अलग-अलग जिलों में आयोजित की जा रही है। इसके तहत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए आर्चरी (तीरंदाजी) और जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत बैडमिंटन एवं ताइक्वांडो के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

आर्चरी के लिए 11 जिलों में चयन प्रक्रिया

एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए आर्चरी ट्रायल में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे।

  • 16 अगस्त: सिवान (बालक), भागलपुर (बालक एवं बालिका) और औरंगाबाद (बालिका)

  • 17 अगस्त: मोतिहारी (बालक), कटिहार (बालक एवं बालिका) और नवादा (बालिका)

  • 18 अगस्त: गोपालगंज (बालक), पूर्णिया (बालक एवं बालिका) और जहानाबाद (बालिका)

  • 19 अगस्त: बांका (बालक एवं बालिका) और गया (बालिका)

बैडमिंटन और ताइक्वांडो का ट्रायल शेड्यूल

जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत बैडमिंटन और ताइक्वांडो के लिए 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं:

  • बैडमिंटन: 16 अगस्त को बांका इंडोर स्टेडियम, 17 अगस्त को मुंगेर इंडोर स्टेडियम (बस स्टैंड के पास) और 18 अगस्त को कटिहार इंडोर स्टेडियम में दोनों वर्गों के ट्रायल होंगे।

  • ताइक्वांडो: 17 अगस्त को बेगूसराय के बीएसएस कॉलेजिएट प्लस-टू और 18 अगस्त को किशनगंज के खेल भवन में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

खिलाड़ियों के लिए आवश्यक दस्तावेज और पात्रता

ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बिहार का निवास प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले या पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नियमानुसार अधिकतम 2 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

प्रतिभाओं को तराशने की पहल

खेल विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के होनहार खिलाड़ियों को सही समय पर पहचानकर उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एकलव्य केंद्रों के माध्यम से बेहतर खेल सुविधाएं और आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram