फॉण्ट कनवर्टर NEW

वियतनाम सड़क हादसा: राजा कुमार और विनय राय के पार्थिव शरीर आज झारखंड आएंगे

वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रांची के योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा और जमशेदपुर के विनय राय के पार्थिव शरीर शनिवार को झारखंड लाए जाएंगे।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: वियतनाम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रांची के योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा और जमशेदपुर के विनय राय के पार्थिव शरीर शनिवार को झारखंड लाए जाएंगे। शुक्रवार को वियतनाम में श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों के शव भारत के लिए रवाना कर दिए गए।

विनय राय के पिता रमेश राय ने बताया कि दोनों के पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से राजा कुमार वर्मा का शव रांची और विनय राय का शव जमशेदपुर लाया जाएगा।

राजा कुमार के शव को भारत लाने के लिए परिवार ने काफी प्रयास किया। उनके एक मामा वियतनाम में मौजूद थे। वहीं, उनके भाई ने झारखंड हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की थी। रांची के सांसद संजय सेठ ने भी विदेश मंत्रालय से संपर्क कर दोनों के पार्थिव शरीर भारत लाने में मदद की।

25 सितंबर को हुआ था हादसा

वियतनाम के दा-लाट शहर में 25 सितंबर को दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर एक कार से टकरा गई थी। हादसे में राजा कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल विनय राय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

बताया गया कि दोनों अपना काम खत्म करने के बाद संस्थान लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram