फॉण्ट कनवर्टर NEW

पिठौरिया बूढ़ा घाटी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में कार व तीन बाइक, दो की मौत

पिठौरिया। थाना क्षेत्र के बूढ़ा घाटी में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार छड़ लदे ट्रक ने कार और तीन बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

अपनी भाषा में पढ़ें

पिठौरिया। थाना क्षेत्र के बूढ़ा घाटी में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार छड़ लदे ट्रक ने कार और तीन बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।

जानकारी के अनुसार, पिठौरिया से पतरातू की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक बूढ़ा घाटी में एक कार को अपने चपेट में ले लिया और अनियंत्रित हो गया।  इसके बाद तीन बाइक को भी टक्कर मारा ।   बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान ट्रक एक बाइक को  घसीटता हुआ ले गया।

घटना की सूचना मिलते ही पिठौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो लोगों की मौत

हादसे में मृतकों की पहचान पचरा गांव निवासी अंकित कुमार, पिता मनोज साहू तथा गोपाल राम, पिता महेश राम, निवासी काजी नगर, थाना हेदरनगर, जिला पलामू के रूप में बतायी गयी है। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

चार लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल वाहनों में जेएच01बीबी3022, सीजी16सीआर9783 और जेएच01जीएच1016 नंबर की बाइक शामिल बतायी गयी हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram