फॉण्ट कनवर्टर NEW

अशोकधाम मंदिर में हुआ भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna : बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार के अनुसार, सोमवार को मंदिर में बड़ी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। प्रशासन की टीम सुबह करीब 3:30 बजे से मंदिर परिसर में मौजूद थी।

बताया गया कि दो ट्रेनों के रुकने के बाद अचानक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर की ओर पहुंच गए। इससे पहले से मौजूद भीड़ पर दबाव बढ़ गया। सुबह करीब 6:40 से 6:45 बजे के बीच खेत की ओर लगी बैरिकेडिंग टूट गई, जिसके बाद लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे और भगदड़ मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रवेश द्वार पर लगी बांस की बैरिकेडिंग भीड़ के दबाव में टूट गई। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि उस समय मौके पर पर्याप्त प्रशासनिक व्यवस्था नहीं थी।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और घटना की जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram