फॉण्ट कनवर्टर NEW

DPCC में नौकरी का बड़ा मौका! 54 पदों पर भर्ती, सैलरी ₹2.15 लाख तक

DPCC Recruitment 2026 के तहत दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने सीनियर एनवायरनमेंटल इंजीनियर और साइंटिस्ट समेत 54 पदों पर डेपुटेशन के आधार पर आवेदन मांगे हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

Career Adda: दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अनुभवी पेशेवरों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। डीपीसीसी ने केंद्र व राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों, मान्यता प्राप्त अनुसंधान संस्थानों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में कार्यरत अधिकारियों के लिए डेपुटेशन (डेपुटेशन/शॉर्ट-टर्म कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर कुल 54 विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 31 अगस्त तक ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

Read more: नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं? करियर में आगे बढ़ने के लिए अपनाएं ये तरीके

सीनियर इंजीनियर और साइंटिस्ट समेत 54 पदों पर भर्ती

जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 54 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें सीनियर एनवायरनमेंटल इंजीनियर के 7 पद, एनवायरनमेंटल इंजीनियर के 15 पद, असिस्टेंट एनवायरनमेंटल इंजीनियर के 11 पद, एडिशनल डायरेक्टर (साइंटिस्ट ई) का 1 पद, सीनियर साइंटिस्ट के पद, साइंटिफिक असिस्टेंट के 4 पद, सीनियर लैब असिस्टेंट के 5 पद, असिस्टेंट लॉ ऑफिसर व लीगल असिस्टेंट के 6 पद और सिस्टम एनालिस्ट का 1 पद शामिल है।

शैक्षणिक योग्यता और 56 वर्ष अधिकतम आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पद के अनुसार निर्धारित वर्षों का प्रासंगिक कार्य अनुभव होना चाहिए। डेपुटेशन के नियमों के तहत आवेदन करने वाले अधिकारियों की अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि (31 अगस्त) के आधार पर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और ₹2,15,900 तक सैलरी

उम्मीदवारों का अंतिम चयन प्राप्त आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के आधार पर किया जाएगा। चयनित अधिकारियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार उनके पद के आधार पर पे-मैट्रिक्स के तहत 25,500 रुपये से लेकर 2,15,900 रुपये प्रति माह तक का आकर्षक वेतनमान और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

Read more: 30 की उम्र के बाद भी मिल सकती है सरकारी नौकरी, जानें किन पदों पर मौका

ऑफलाइन आवेदन भेजने का पता

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले डीपीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें। फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरने के बाद सभी आवश्यक शैक्षणिक व अनुभव संबंधी दस्तावेजों की self-attested कॉपियां संलग्न करें। इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र को लिफाफे में बंद करके “प्रशासनिक अधिकारी, डीपीसीसी, तीसरी मंजिल, आईटी पार्क, डीएमआरसी बिल्डिंग, शास्त्री पार्क, दिल्ली-110053” के पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से 31 अगस्त तक भेज दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram